जौनपुर में विशाल यादव की दिनदहाड़े किसने कर दी हत्या? फिर बीच सड़क पर भीड़ ने मचाया ऐसा बवाल
जौनपुर के रामदयालगंज बाजार में पुरानी रंजिश के चलते विशाल यादव उर्फ बिच्छी की लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई. गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर तीन घंटे चक्काजाम किया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
ADVERTISEMENT

Jaunpur Crime News
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दिनदहाड़े हुई एक खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित रामदयालगंज बाजार में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने विशाल यादव उर्फ बिच्छी की लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी. बीच बाजार हुए इस हत्याकांड से भड़के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर करीब 3 घंटे तक चक्काजाम कर जमकर हंगामा किया. सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति पर काबू पाया.

