UPTak Baithak Logo

लखनऊ में PRD जवान को छोड़ प्रेमी के पास चली गई पत्नी, दोनों को साथ देख पति ने ले लिया बड़ा फैसला!

लखनऊ के मलिहाबाद में पत्नी प्रेमी के साथ मिली तो पति ने जबरदस्ती घर ले जाने के बजाय दोनों की शादी करा दी. मंदिर में सात फेरे के बाद पति ने पत्नी का हाथ प्रेमी के हाथ में सौंपकर दोनों को विदा किया.

ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद से प्यार, शादी, फरारी और फिर एक अनोखी शादी का बेहद अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां एक पति ने 'पति' होने की पारंपरिक परिभाषा ही बदलकर रख दी. जिस पत्नी को वापस लाने के लिए पति पुलिस थाने से लेकर दूसरे जिलों तक खाक छान रहा था, जब वह प्रेमी के साथ मिली तो उसने पति के साथ लौटने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. पति ने कहा 'जब दिल ही नहीं तो जबरदस्ती क्यों?' फिर खुद आगे बढ़कर मंदिर में अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथ में सौंप दिया और दोनों की शादी कराकर विदा कर दिया.