लेटेस्ट न्यूज़

बरेली वाले मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान की कार से बरामद हुआ व्हाइट क्रिस्टल, बड़ा कांडी निकला ये तो

UP News: बरेली हिंसा के बाद से मौलाना तौकीर रजा जेल में बंद है. हाल ही में मौलाना का बेटा फरमान विदेश से भारत आया था. मगर अब उसका भी कांड सामने आ गया है.

ADVERTISEMENT

bareilly violence case update, farman son of maulana tauqeer bail, shahjahanpur bail news today, bareilly riots accused bail, tilhar tension news, up law and order situation, police alert bareilly
UP News
social share
Google CTA

UP News: बरेली का मौलाना तौकीर रजा बरेली हिंसा के बाद से जेल में बंद है. मगर अब उसका बेटा फरमान चर्चाओं में आ गया है. दरअसल शाहजहांपुर में मंगलवार शाम फरमान ने सड़क किनारे खड़ी सरकार बस को टक्कर मार दी और बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इसके बाद पुलिस ने फरमान को हिरासत में लिया और उसकी जांच की. इस दौरान पुलिस को उसकी कार से कुछ ऐसा मिला, जिसे देख पुलिसकर्मी भी चौंक गए.

फरमान की गाड़ी में मिला ड्रग!

ये पूरा मामला शाहजहांपुर के तिलहर इलाके के नेशनल हाईवे-24 से सामने आया है. फरमान तेजी के साथ कार चला रहा था. तभी उसने पीछे से सरकारी बस को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि फरमान की गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए और गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत ये रही कि हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई.

पुलिस ने फरमान की जांच की तो सामने आया कि वो नशे में था. फिर इसकी गाड़ी की जांच की गई तो पुलिस को उसमें व्हाइट क्रिस्टल और एक सिरिंज बरामद की. जब पुलिस ने इसको लेकर फरमान से पूछताछ की तो फरमान ने कहा कि ये व्हाइट क्रिस्टल और सिरिंज उसी का है. बता दें कि ये ड्रग थी. इसके बाद पुलिस ने फरमान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.

क्या पता चला?

पुलिस ने मामले में दर्ज एफआईआर में बताया है कि फरमान ने दिल्ली के साकेत नगर से अभय नाम के शख्स से ड्रग्स की 1 ग्राम की पुड़िया खरीदी थी. इसमें से वह आधा ग्राम इस्तेमाल कर चुका था. फरमान ने पुलिस के सामने यह भी स्वीकार किया वह नशे का आदी है. बता दें कि पुलिस ने फरमान को जमानत दे दी है. 

 व्हाइट क्रिस्टल और फरमान के बारे में जानें

बता दें कि फरमान विदेश में रहता है. फिलहाल वह छुट्टियां मनाने भारत आया था. व्हाइट क्रिस्टल का इस्तेमाल आम तौर पर ड्रग के मामलों में किया जाता है.