UPTak Baithak Logo

क्या होती है ट्रेंकुलाइजर गन जिसकी मदद से बहराइच में वन विभाग ने भेड़िए को पकड़ा?

ट्रेंकुलाइजर गन का इस्तेमाल बहराइच में भेड़िए को पकड़ने के लिए किया गया. यह गन खतरनाक जानवरों को बिना नुकसान पहुंचाए अस्थायी रूप से बेहोश करने के लिए उपयोग होती है, जिससे उन्हें सुरक्षित रूप से नियंत्रित किया जा सके.

ADVERTISEMENT

Bahraich wolf Attack latest News
Bahraich wolf Attack latest News
social share
google news

बहराइच की महसी तहसील में आतंक का पर्याय बने आदमखोर भेड़ियों के हमलों से ग्रामीणों के बीच डर का साया है. वन विभाग की टीम आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही हैं. इसका नतीजा यह है कि गुरुवार सुबह टीम ने एक और नरभक्षी भेड़िए को पकड़ लिया. अब तक कुल चार भेड़िए पकड़ लिए गए हैं. बता दें कि बहराइच में चौथे भेड़िए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइजर गन का इस्तेमाल किया. खबर में आगे जानिए क्या होती है ट्रेंकुलाइजर गन और कैसे इसकी मदद से भेड़िए को पकड़ा गया.