UPTak Baithak Logo

अखिलेश यादव का नाम लेकर मूंछों पर ताव दिखाने वाले अशोक कुमार सिंह से 'हिसाब' मांग रहे गांव वाले!

मैनपुरी में ट्रक परिचालक की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस और ग्रामीणों में विवाद हुआ. सीओ की ‘अखिलेश यादव को वीडियो भेज देना’ टिप्पणी वायरल होने से मामला गरमा गया. अखिलेश यादव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए, जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

Mainpuri News
Mainpuri News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक तरफ एक बेबस परिवार अपने घर के चिराग की लाश लेकर खड़ा इंसाफ की गुहार लगा रहा था. वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी की 'अखिलेश यादव को वीडियो भेज देना' वाली टिप्पणी ने पूरे मामले को राजनीतिक रूप दे दिया. अलाऊ थाना क्षेत्र के संतोष नगर में एक ट्रक परिचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और चालक घायल हो गया. इस वारदात के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर जब गांव वालों की पुलिस से बहस हुई तो सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह का मूछों पर ताव देते हुए एक वीडियो कैमरे में कैद हो गया. वीडियो वायरल होते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस के रवैये पर कड़ा हमला बोला. हालांकि इस सियासी घमासान के बीच असली सवाल यही बना हुआ है कि पीड़ित परिवार को इंसाफ कब और कैसे मिलेगा.