सपा मुख्यालय में 1.5 घंटे चली बैठक... अखिलेश यादव से मिले सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका, नए समीकरणों की आहट!
UP Politics: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव और CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के बीच 1.5 घंटे की बैठक हुई. शिक्षा, रोजगार और छात्र आंदोलन को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
ADVERTISEMENT

File Photo: Ashutosh Ranka and Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो चुकी है. गुरुवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के दफ्तर में हुई एक बैठक ने सियासी हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के बीच बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई, जिसके बाद राज्य में नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.

