फतेहपुर में रेलवे ट्रैक पर भिड़ीं दो माल गाड़ियां, हादसे का पूरा सीन चौंकाने वाला! कैसे हुआ सब जानिए
Fatehpur Train Hadsa: फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर के पास एक रेल हादसा देखने को मिला. यहां एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं.
ADVERTISEMENT

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर के पास एक रेल हादसा देखने को मिला. यहां एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं. एक ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया और क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में ट्रेन के चालक और सहचालक को हल्की चोटें आईं. हालांकि इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इस हादसे के विजुअल डरावने हैं. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक मालगाड़ी का इंजन बिल्कुल एक किनारे नीचे गिरा हुआ है.