लेटेस्ट न्यूज़

जालौन के उस सिपाही की कहानी जिसे SHO ने नहीं दी छुट्टी और उधर पत्नी, नवजात की हो गई मौत!

जालौन के रामपुरा थाने में तैनात एक सिपाही की पत्नी और नवजात की मौत हो गई. सिपाही विकास का कहना है कि उसके घर से फोन आया था कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है और वह फौरन घर आ जाए. पीड़ित सिपाही विकास का कहना है कि उसने थानाध्यक्ष को छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र दिया. मगर उन्होंने छुट्टी देने से साफ मना कर दिया.

ADVERTISEMENT

Jalaun
Jalaun
social share
google news

Jalaun News: पुलिसकर्मियों को अक्सर शिकायत रहती है कि उन्हें छुट्टियां नहीं मिलती. पुलिसकर्मियों की शिकायत रहती है कि बड़े अधिकारी उन्हें छुट्टियां नहीं देते. अब इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के जालौन से जो मामला सामने आया है, उसने हर किसी को हिला कर रख दिया है.