बेटे ने पहले डीप फ्रिजर में रखने को बोला फिर वृद्धाश्रम से शव बुला मरी मां को दफना दिया! 6 बच्चों वाली शोभा गुप्ता की कहानी
UP News: गोरखपुर की शोभा गुप्ता ने अपनी जिंदगी के आखिरी अपने पति के साथ जौनपुर के वृद्धाश्रम में गुजारे. उनकी मौत के बाद भी उनके बेटों ने उनके साथ अच्छा नहीं किया.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: भारतीय संस्कृति में मां-पिता को भगवान के समान माना गया है. मगर आज कल लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें बच्चे बड़े होते ही अपने मां-पिता को घर से निकाल रहे हैं या फिर उन्हें वृद्धाश्रम में रहने के लिए मजबूर कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर से सामने आया है, जिसे सुन हर कोई हैरान है. हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर कोई बेटा अपनी ही मां के साथ ऐसा कैसे कर सकता है?