गाजियाबाद का तापस शामली की इप्शा और नोएडा के फ्लैट में पार्टी, ऐसा क्या हुआ कि लड़के की जान चली गई?
UP News: गाजियाबाद का रहने वाला 23 साल का छात्र तापस नोएडा की प्राइवेट यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रहा था. शामली की इप्शा भी उसकी सहपाठी थी और दोनों रिलेशनशिप में थे. मगर अब छात्र तापस इस दुनिया में नहीं रहा है. जानिए ये मामला
ADVERTISEMENT

Noida, Ghaziabad, Shamli, UP News, LLB, UP Police, Noida News, Noida Police
UP News: गाजियाबाद का रहने वाला 23 साल का छात्र तापस नोएडा की प्राइवेट यूनिवर्सिटी से एलएलबी (LLB) कर रहा था. माता-पिता ने बड़े अरमानों के साथ उसे नोएडा भेजा था. तापस का सपना भी पढ़ लिखकर कानून के क्षेत्र में काम करने का था. मगर तापस अपने परिवार को ऐसा दुख दे गया, जिससे शायद ही उसके माता-पिता जिंदगी में कभी उबर पाए.