बेटियों के साथ सेप्टिक टैंक में डाल दी गई ताहिरा! इस औरत के साथ उसके शौहर ने जो किया जान हिल जाएंगे
UP News: शामली की ताहिरा को खौफनाक मौत दे दी गई. उसके साथ उसकी 2 बेटियों को भी बेरहमी से मार डाला गया. ये हैवानियत ताहिरा के शौहर ने ही की. इस लेडी के साथ जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: शामली की ताहिरा को ऐसी खौफनाक मौत मिलेगी, ये उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा. पहले उसे उसकी बेटियों के साथ मारा गया और फिर उसका और उसकी बेटियों का शव सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया. ताहिरा के साथ ये सब उस इंसान ने किया, जो उसके लिए सब कुछ था. जिस फारुख के साथ उसके परिजनों ने उसका निकाह करवाया था, वह दरिंदा निकलेगा, ये उसे नहीं पता था. अब ताहिरा का शौहर फारुख पुलिस की गिरफ्त में हैं और इस हत्याकांड की पूरी कहानी लोगों को दहला रही है.