लेटेस्ट न्यूज़

सुलतानपुर: बाइक पर अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहा था युवक, ट्रक ने रौंद दिया, 2 की मौत

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में बलिया-लखनऊ राजमार्ग पर दियरा चौराहे के पास अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को कुचल दिया. घटना में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में बलिया-लखनऊ राजमार्ग पर दियरा चौराहे के पास अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को कुचल दिया. घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक सोनू सोनकर (25) का दो सप्ताह बाद विवाह होना था, जिसका निमंत्रण देकर वह लौट रहा था.

मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली नगर के करौंदिया क्षेत्र निवासी सोनू सोनकर की 28 फरवरी को शादी थी. बीते शुक्रवार को वह अपने विवाह का कार्ड बांटने निकला था. सनी सोनकर नामक युवक भी उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार था. वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर अर्जुन और महेश नामक युवक सवार थे.

और हो गया हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, कार्ड बांटकर लौटते समय मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी. इस टक्कर से चारों रोड पर जा गिरे. सभी को गंभीर चोटे आईं.

ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने चारों युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सोनू और सनी (27) को मृत घोषित कर दिया.

मोतिगरपुर के थाना प्रभारी ने बताया कि घटना शुक्रवार की रात की है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

सुलतानपुर में सेवानिवृत्त सैनिक के बेटे का शव नदी में मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई