UPTak Baithak Logo

कौशांबी महिला थाने में अचानक चली गोली, ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल प्रियंका यादव की हो गई मौत, कैसे हुआ ये सब?

कौशांबी के महिला थाने में ड्यूटी पर तैनात 26 वर्षीय कांस्टेबल प्रियंका यादव की सरकारी इंसास राइफल से गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस हादसे, मिसफायरिंग या अन्य कारणों की हर एंगल से जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Kaushambi News
Kaushambi News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मंझनपुर महिला थाने में ड्यूटी पर तैनात 26 साल की महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई. गाजीपुर की रहने वाली प्रियंका के पास सरकारी इंसास राइफल मौजूद थी जिससे अचानक चली गोली ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया है. क्या यह महज राइफल मिसफायरिंग का दर्दनाक हादसा है, किसी अंदरूनी तनाव का नतीजा या फिर इसके पीछे कोई और गहरा राज छिपा है? इस खौफनाक सवाल का जवाब तलाशने के लिए कौशांबी पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और सर्विलांस विंग जांच में जुट गए हैं.