गाजियाबाद में पिता को फंसाने के लिए बेटे ने खुद को मारी गोली? जांच के बाद ऐसे हुआ एक्सपोज
Ghaziabad News: गाजियाबाद में बेटे ने संपत्ति विवाद के चलते खुद को गोली मारकर पिता को फंसाने की साजिश रची. पुलिस ने जांच में किया खुलासा.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad News
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि यहां संपत्ति विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता को फंसाने के लिए खुद को गोली मार ली. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. बता दें कि मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने गहराई से जांच की और फिर सच्चाई सबके सामने आ गई.