लेटेस्ट न्यूज़

कुर्ता पजामा पहने दाढ़ी वाले शख्स की संभल पुलिस कर रही जमकर तलाश, कौन है ये?

संभल जिले में 24 नवंबर की हिंसा के फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है. खासकर सफेद कुर्ता-पजामा पहने दाढ़ी वाले शख्स के पोस्टर आसपास के जिलों में भी चस्पा किए जाएंगे ताकि जल्द गिरफ्तारी हो सके.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर को हुई हिंसा में शामिल फरार आरोपियों पर पुलिस अब बड़ा शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है. इसके लिए संभल पुलिस नए सिरे से अपनी रणनीति अपना रही है. बता दें कि संभल हिंसा में पुलिस को कुर्ता पजामा पहने दाढ़ी वाले शख्स की तलाश है. एसपी केके बिश्नोई के निर्देश पर अब हिंसा में शामिल फरार आरोपियों के पोस्टर संभल के साथ-साथ आसपास के गैर जनपदों में भी चस्पा किए जाएंगे.