लेटेस्ट न्यूज़

'तुरंत हटाइए, नहीं तो...', सहारनपुर तहसील ऑफिस में हुक्का पी रहे किसानों पर भड़कीं SDM संगीता राघव

Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की तहसील नकुड़ में किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

saharanpur sdm sangeeta raghav
saharanpur sdm sangeeta raghav
social share
google news

Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की तहसील नकुड़ में किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. गंगोह ब्लॉक के गांव नागल राजपूत के किसान तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे. वहीं धरने के दौरान तहसील परिसर में किसान हुक्का पीते हुए नजर आए, जिसे देख एसडीएम संगीता राघव भड़क गईं. उन्होंने धरने पर बैठे किसानों को तुरंत वहां से हुक्का हटाने के लिए कहा. एसडीएम ने चेतावनी दी कि अगर हुक्का नहीं हटाया गया, तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे यह मामला और तूल पकड़ लिया है.