‘अग्निपथ’ योजना को लेकर बलिया में बवाल, युवाओं ने की तोड़फोड़, तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज
उत्तर प्रदेश में सेना में भर्ती के अकांक्षी युवा कई जिलों में केंद्र द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना का खुलकर विरोध कर रहे हैं.…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में सेना में भर्ती के अकांक्षी युवा कई जिलों में केंद्र द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना का खुलकर विरोध कर रहे हैं. गुरुवार को कई जिलों में हुए प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को भी इसी तरह की खबर सामने आई. आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह पूर्वी यूपी के बलिया जिले में युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ की.