लेटेस्ट न्यूज़

आगरा के रोहित ने किया कमाल! अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत की चोटी पर फहराया तिरंगा

Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा के लाल रोहित तिवारी ने कमाल कर दिया है. रोहित तिवारी ने अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत की चोटी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा के लाल रोहित तिवारी ने कमाल कर दिया है. रोहित तिवारी ने अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत की चोटी माउंट किलिमंजारो पर भारत का तिरंगा झंडा फहराया है. मजबूत इरादों के साथ पर्वतरोही रोहित ने 19 हजार फीट की ऊंचाई पर चढ़ कर, जान हथेली पर रखकर यह सहासिक कारनामा कर दिखाया है. आपको बता दें कि रोहित ने 19 हजार फीट की ऊंचाई और माइनस 15 डिग्री तापमान में खड़े होकर 51 बार सूर्य नमस्कार भी किया. साथ ही ‘समृद्ध उत्तर प्रदेश’ का भी संदेश दिया.