प्रयागराज : स्पा सेंटर में चल रहा था ये गंदा काम, पुलिस ने छापा मारा तो इस हाल में मिले लड़के-लड़कियां
प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. सिविल लाइंस बस अड्डे के पास एक बिल्डिंग में चल रहे चार स्पा सेंटरों पर प्रयागराज पुलिस ने छापेमारी की.
ADVERTISEMENT

prayagraj
Prayagraj News : प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. सिविल लाइंस बस अड्डे के पास एक बिल्डिंग में चल रहे चार स्पा सेंटरों पर प्रयागराज पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान कुल 20 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसमें 13 लड़कियां और सात लड़के शामिल हैं. इस रैकेट में युगांडा की एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है.पुलिस के अनुसार, कई लोग आपत्तिजनक हालत में पाए गए और स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं. यह छापेमारी पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों के कारण की गई थी.
