लेटेस्ट न्यूज़

मुझे लिपस्टिक दिखा दीजिए... दुकानदार महिला सामान लेने गई इतने में 'मास्क गर्ल' ने कर दिया कांड

झांसी के मऊरानीपुर बाजार में एक मास्क पहने युवती ने लिपस्टिक दिखाने का बहाना बनाकर दुकान पर रखे मोबाइल को चुरा लिया. पूरी वारदात CCTV में कैद हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के मऊरानीपुर बाजार में दिनदहाड़े ऐसी वारदात हुई कि देखने वाले दंग रह गए. भीड़-भाड़ वाले बाजार में मास्क पहने एक युवती ने इतनी सफाई से मोबाइल चोरी किया कि किसी को भनक तक नहीं लगी. लिपस्टिक खरीदने का बहाना बनाकर दुकान में दाखिल हुई यह ‘मास्क गर्ल’ कुछ ही सेकेंड में मोबाइल गायब कर निकल गई. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है.