अमरोहा के परवेज ने 42 साल की उम्र में 32 साल की सायमा से किया था निकाह, अब सुहागरात से पहले हुई दूल्हे की मौत, कैसे हुआ ये?
UP News: अमरोहा के परवेज आलम उर्फ गुड्ड ने 42 साल की उम्र में निकाह किया था. दुल्हन की विदाई भी हो गई. रात करीब 4 बजे अचानक परवेज ने दम तोड़ दिया. आखिर उसे क्या हुआ?
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दूल्हे की सुहागरात से पहले ही मौत हो गई. दूल्हे का शनिवार की रात ही निकाह हुआ था. रात के समय दूल्हा अपनी दुल्हन को घर लेकर आया और सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई. जब तक परिजन उसे अस्पताल लेकर जाते, तब तक उसने दम तोड़ दिया था. डॉक्टरों ने भी देखते ही शख्स को मृत घोषित कर दिया. सुहागरात से पहले जिस तरह से दूल्हे की मौत हुई है, उसने सभी को हैरान कर दिया है. दूल्हे की मौत से दुल्हन बदलवास है. आपको ये भी बता दें कि जिन दिन दूल्हे की मौत हुई, उसी दिन उसका दावक ए वलीमा भी होना था.