UPTak Baithak Logo

रायबरेली में 10 हजार फर्जी जन्म प्रमाण पत्र हुए जारी, जीशान-विजय यादव के कांड ने ATS को चौंकाया

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हजारों फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आया है. जीशान नाम के शख्स ने ग्राम विकास अधिकारी विजय यादव की मदद से हजारों फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिए. अब मामले की जांच एटीएस को सौंपी गई है.

ADVERTISEMENT

Rae bareli News
Rae bareli News
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को भी सकते में डाल दिया है. यहां 100 या 200 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र नहीं बल्कि 10 हजार से कई अधिक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं. इनमें से कई ऐसे गांवों में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं, जहां उस जाति या धर्म से संबंधित लोग रहते ही नहीं हैं. अब पुलिस ने इस मामले में रायबरेली के सालोनी इलाके के ग्राम विकास अधिकारी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच एटीएस ने शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि ये फर्जी जन्म प्रमाण पत्र किसी बड़ी और गहरी साजिश का हिस्सा हो सकते हैं.