खुद के रिजल्ट पर नहीं हुआ यकीन! 10वीं में 93.5% मार्क्स देख छात्र हुआ बेहोश, ICU में भर्ती
बीते शनिवार के दिन यूपी बोर्ड (UP Board Result) का रिजल्ट जारी कर दिया गया. मेरठ (Meerut) के भी छात्रों ने बोर्ड रिजल्ट में अच्छे नंबर प्राप्त किए. इसी बीच मेरठ में एक छात्र अपना रिजल्ट देखने के बाद बेहोश हो गया. हैरानी की बात ये है कि छात्र को 10वीं की परीक्षा में 93.5% मार्क्स मिले थे. छात्र को ICU तक में भर्ती करवाना पड़ गया.
ADVERTISEMENT

Meerut
Meerut News; बीते शनिवार उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट आया. छात्रों को कई दिनों से यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार था. मगर अब इसी को लेकर मेरठ से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां क्लास-10 का छात्र अपना बोर्ड रिजल्ट देखकर बेहोश हो गया. छात्र की हालत इतनी खराब हुई कि उसे आईसीयू तक में भर्ती करना पड़ गया.