UPTak Baithak Logo

कन्नौज में सैलून वाले की घिनौनी हरकत, थूक से किया मसाज और मोबाइल पर बनाता रहा वीडियो

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक सैलून में काम करने वाले ने ग्राहक के साथ बेहद घिनौनी हरकत की है.

ADVERTISEMENT

kannauj
kannauj
social share
Google CTA

Kannauj News : उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक सैलून में काम करने वाले ने ग्राहक के साथ बेहद घिनौनी हरकत की है. वह ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज करते हुए पकड़ा गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कन्नौज से पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने भी इसे अपने सोशल मीडिया हेंडल से पोस्ट किया है. यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर पुलिस से शिकायत की है. जिसपर पुलिस एक्शन लेते हुए शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है.