रिश्ते की मौसी से ही कर ली शादी! कौशांबी में हुए संजना और कृष्णा के इस विवाह की कहानी जान लीजिए
Aunt Nephew Love Story Case: जगन्नाथपुर के 24 साल के कृष्णा कुमार और चित्रकूट के कांकोटा की रहने वाली 23 साल की संजना देवी के बीच पिछले कई सालों से प्रेम संबंध थे. कृष्णा और संजना दोनों ही शादी करना चाहते थे, लेकिन संजना रिश्ते में कृष्णा की मौसी लगती थी. परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं थे. लेकिन फिर भी इस प्रेमी जोड़े ने परिवार और सामाजिक बंधनों को दरकिनार करते हुए पुलिस की पहल पर एक मंदिर में शादी करके अपनी प्रेम कहानी को अंजाम तक पहुंचा दिया है.
ADVERTISEMENT

Sanjana and Krishna
Kausambhi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में हुए एक प्रेम विवाह की खूब चर्चा हो रही है. यहां एक प्रेमी जोड़े ने परिवार और सामाजिक बंधनों को दरकिनार करते हुए पुलिस की पहल पर एक मंदिर में शादी करके अपनी प्रेम कहानी को अंजाम तक पहुंचा दिया है. विवाह करने वाली लड़की रिश्ते में लड़के की मौसी लगती थी. मामला कौशांबी के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र का है. आइए आपको इस अजब शादी की पूरी कहानी बताते हैं.









