गर्मागर्म जलेबी या बालूशाही...गुम हुए मोबाइल का रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा युवक तो पुलिस ने कर दी ये डिमांड
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में जब एक युवक मोबाइल खो जाने की शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा तो पुलिस के मुंशी ने उससे एक अलग ही डिंमाड कर दी.
ADVERTISEMENT

Hapur News
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. यहां बहादुरगढ़ थाने में जब एक युवक मोबाइल खो जाने की शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा तो पुलिस के मुंशी ने उससे एक अलग ही डिंमाड कर दी. थाने में बैठे पुलिस के मुंशी ने पीड़ित युवक से प्रार्थना पत्र पर मुहर लगाने की एवज में पुलिस को पहले एक किलो जलेबी खिलाने की डिमांड कर दी. मोबाइल खो जाने पर हताश और निराश युवक मुंशी की इस डिमांड को टाल नहीं पाया और उसने एक किलो गर्मागर्म जलेबी लाकर थाने में पुलिसकर्मियों को बांट दीं. तब जाकर थाने में तैनात पुलिसकर्मी ने उसके मोबाइल फोन खोने की शिकायत पर मुहर लगाई.
