लेटेस्ट न्यूज़

महराजगंज: जिस प्रेमिका के अपहरण में प्रेमी के घर की कुर्की हुई, वो रील्स बनाते मिली

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में जिस प्रेमिका के अपहरण के मुकदमे में प्रेमी के घर की कुर्की तक हो गई, वो प्रेमिका इंस्टाग्राम पर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में जिस प्रेमिका के अपहरण के मुकदमे में प्रेमी के घर की कुर्की तक हो गई, वो प्रेमिका इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती मिली है. दरअसल, लड़की के परिजनों ने वर्ष 2019 में पनियरा थाने में प्रेमी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था. मामला अलग-अलग जाति का होने के कारण गर्म हो गया था. बता दें कि लड़की के नहीं मिलने पर कोर्ट का आदेश आते ही प्रेमी के घर की कुर्की भी कर दी गई और थक-हारकर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी.