लेटेस्ट न्यूज़

शाहजहांपुर जेल के कैदी की कथित तौर पर बीमारी से हुई मौत, सामने आई ये जानकारी

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद एक कैदी की कथित तौर पर बीमारी के चलते…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद एक कैदी की कथित तौर पर बीमारी के चलते जिला अस्पताल में मौत हो गई. जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने रविवार को बताया कि थाना कलान के गंगोरी गांव निवासी राम भरोसे (60) 1997 में हुई एक हत्या के मामले में नामजद था. उन्होंने बताया कि राम भरोसे की जमानत होने के बाद वह कई वर्ष पहले जेल से जमानत पर छूट गया था लेकिन बाद में जमानत निरस्त होने पर 25 नवंबर 2022 को फिर से जेल लाया गया था.