लेटेस्ट न्यूज़

वकील पति और दारोगा ससुर ने दिपांशी की जिंदगी बना दी नर्क, सहारनपुर की इस मासूस के साथ जो किया गया, बेहद शर्मनाक

UP News: सहारनपुर की दिपांशी के ससुर ने उसके पिता को रात 11 बजे फोन किया और बताया की उनकी बेटी ठंडी हो चुकी है. इसके बाद इस कहानी में जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया. दरअसल 24 साल की शादीशुदा दिपांशी की जिंदगी नर्क बना दी गई थी.

ADVERTISEMENT

Saharanpur, Saharanpur News, Saharanpur Police, Saharanpur Dipanshi Case, Saharanpur Dipanshi Dowry Murder Case, Saharanpur Crime, UP News, UP Viral News, सहारनपुर, सहारनपुर न्यूज
UP News
social share
google news

UP News: सहारनपुर की रहने वाली बेहद शांत स्वभाव की दिपांशी की शादी 2 मार्च साल 2024 के दिन पेशे से वकील विशाल से हुई. विशाल के पिता राजेंद्र बिजनौर में दारोगा हैं. शादी काफी धूमधाम से हुई और परिजनों ने खुशी-खुशी बेटी को विदा किया. उन्हें लगा कि परिवार अच्छा है और बेटी वहां हमेशा खुश रहेगी. शादी में दुल्हन पक्ष की तरफ से दहेज में गाड़ी, सोना-चांदी समेत काफी सामान भी दिया गया. मगर दिपांशी के परिवार ने जैसा सोचा था, उसका उल्टा ही हुआ. शादी के बाद से ही दिपांशी की जिंदगी नर्क बन गई और अब इस कहानी का खौफनाक अंत भी हो गया.