लेटेस्ट न्यूज़

मुरादाबाद में होली पर गले मिलने से किया मना तो नशे में धुत अभिषेक ठाकुर ने BJP नेता के दोस्त को मारी गोली

मुरादाबाद में होली के दिन बीजेपी बूथ अध्यक्ष संजय कुमार आर्य पर नशे में धुत युवक ने पिस्टल से हमला किया, फायरिंग में दोस्त अक्षय घायल. पुलिस जांच में जुटी.

ADVERTISEMENT

Moradabad News
Moradabad News
social share
Google CTA

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र में होली के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां बीजेपी के बूथ अध्यक्ष संजय कुमार आर्य को होली के मौके पर एक नशे में धुत युवक से गले मिलने से इनकार करना इतना भारी पड़ गया कि युवक ने अपनी पिस्टल लोड करके फायरिंग कर दी. हालांकि, गोली संजय को न लगकर उनके दोस्त अक्षय के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.