गोंडा में 14 साल की किशोरी ने बस इसलिए दे दी जान क्योंकि उसके प्रेमी ने पंजाब जाकर किया था ये काम
Gonda News: गोंडा जिले में कथित तौर पर अपने प्रेमी की खुदकुशी से व्यथित एक किशोरी ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी. जानें क्या है कारण...
ADVERTISEMENT

Representative Image (AI)
Gonda News: गोंडा जिले में कथित तौर पर अपने प्रेमी की खुदकुशी से व्यथित एक किशोरी ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी. सदर क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिल्पा वर्मा ने बताया कि धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने पिछले दिनों मनकापुर थाना क्षेत्र के देवरहना निवासी शिवा (20) के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी. प्रकरण में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया था.