इटावा में प्रॉपर्टी डीलर महबूब राजपूत की पत्नी आशिकी देवी ही निकली असली कातिल, नशीला दूध देकर दबाया था गला
Etawah Crime News: इटावा में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने प्रॉपर्टी डीलर आनंद उर्फ महबूब राजपूत की कहानी पलट दी. पुलिस जांच में पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप साबित होने के बाद दोनों गिरफ्तार किए गए.
ADVERTISEMENT

Etawah Crime News: पापा ने घर में खुद को खत्म कर लिया... 12 जुलाई की आधी रात को जब एक बेटे ने बदहवास हालत में इटावा की सिविल लाइन थाना पुलिस को यह सूचना दी तो पहली नजर में यह खुदकुशी का मामला लगा. लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वारदात की कड़ियां आपस में मेल नहीं खा रही थीं. इसके बाद जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई तो पूरे महकमे के होश उड़ गए. जिसे खुदकुशी या सामान्य मौत समझा जा रहा था वो असल में एक सोची-समझी खौफनाक हत्या थी. इटावा पुलिस ने तोडा गांव के प्रॉपर्टी डीलर आनंद उर्फ महबूब राजपूत की रहस्यमयी मौत का ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है जिसने रिश्तों को एक बार फिर तार-तार कर दिया है. पति की मौत का मातम मना रही पत्नी आशिकी देवी ही इस पूरे मर्डर मिस्ट्री की मास्टरमाइंड निकली. पत्नी आशिकी देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस खूनी खेल को अंजाम दिया था.
