लेटेस्ट न्यूज़

बिजनौर में पहले हनुमान जी की परिक्रमा करता दिखा कुत्ता, अब यहां इसकी पूजा और दर्शन करने लगे लोग!

Dog Viral Video of Bijnor: Dog Viral Video of Bijnor: बिजनौर के नंदपुर गांव में एक कुत्ता हनुमान मंदिर में परिक्रमा करते हुए नजर आया था. लेकिन अब ये कुत्ता अब थककर बैठ चुका है. कुत्ते के इस व्यवहार को दैवीय चमत्कार मानकर लोग दूर-दूर से माथा टेकने पहुंच रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Dog Viral Video of Bijnor
Dog Viral Video of Bijnor
social share
Google CTA

Dog Viral Video of Bijnor: बिजनौर के नंदपुर गांव से बीते दिन एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी. यहां एक कुत्ता अचानक बिना रुके भोर 4 बजे से प्राचीन हनुमान मंदिर में परिक्रमा करते हुए नजर आया था. लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी मिली लोग दूर-दूर से कुत्ते का दर्शन करने पहुंचने लगे. इस बीच अब जानकारी सामने आ रही है कि मंदिर की परिक्रमा लगाने वाला ये कुत्ता अब थककर बैठ चुका है. कुत्ते के इस व्यवहार को दैवीय चमत्कार मानकर लोग दूर-दूर से माथा टेकने पहुंच रहे हैं.मंदिर में पहुंचने वाले लोग दूध और खाने पीने  का सामान कुत्ते को चढ़ा रहे हैं.

 

कुत्ते के दर्शन के लिए लग रही भीड़

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, यह सिलसिला कुछ दिन पहले शुरू हुआ था. कुत्ता घंटों तक हनुमान जी की मूर्ति के चारों ओर चक्कर लगाता रहा और फिर दुर्गा मां की मूर्ति की परिक्रमा करने लगा. लेकिन आज यह दृश्य और भी अद्भुत हो गया जब वह कुत्ता अचानक शांत होकर मंदिर में बैठ गया.ऐसे में अब मंदिर परिसर में मौजूद लोग कुत्ते के पैरों में माथा टेक रहे हैं. वहीं श्रद्धालुओं द्वारा कुत्ते के सामने माथा टेकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नंदपुर गांव में श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी. लोग कुत्ते के पैरों में माथा टेक रहे हैं, उसे माला पहना रहे हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं.  दूर-दराज के इलाकों से लोग इस चमत्कार को अपनी आंखों से देखने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं.

चमत्कार या कुछ और?

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने मंदिर परिसर के पास मेले जैसा माहौल बना दिया है. मंदिर के बाहर खिलौनों, चाट-पकौड़ी और फूल-प्रसाद की दुकानें सज गई हैं. पूरा इलाका इस समय किसी बड़े उत्सव जैसा नजर आ रहा है. एक तरफ जहां ग्रामीण और श्रद्धालु इसे हनुमान जी का कोई संकेत या दैवीय घटना मान रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे कुत्ते की किसी शारीरिक या चिकित्सकीय स्थिति से जोड़कर भी देख रहे हैं. हालांकि तर्क और विज्ञान की चर्चाओं के बीच लोगों की आस्था भारी पड़ती दिख रही है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद है ताकि मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था बनी रहे.

ये भी पढ़ें: नगीना सांसद चंद्रशेखर की क्रिकेट स्टार धोनी से अचानक कहां हो गई ये मुलाकात, अंदर के विजुअल सामने आए