नवविवाहिता के बाथरूम की ओर लगा रहे थे CCTV, उसने विरोध किया तो ये 9 उसके ऊपर चढ़ बैठे और की अश्लीलता!
UP News: यूपी के भदोही में एक सास अपनी बहू के लिए इंसाफ मांग रही थी और उसने कोर्ट में याचिका लगाई थी. दरअसल उसकी बहू के साथ अश्लीलता की गई थी. जानिए ये पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपनी बहू के साथ घर में अकेले रहती थी. मगर इसी साल 12 मार्च के दिन उसके साथ वो हुआ, जिसने उसे हिला कर रख दिया. दरअसल उसके घर के सामने अरुण दुबे, वरुण दुबे, अंकित दुबे, सुमित दुबे, अमन दुबे, संदीप दुबे, सौरभ दुबे, अनुज दुबे और संजय दुबे रहते थे. 12 मार्च के दिन अचानक दुबे परिवार अपने घर के आगे सीसीटीवी कैमरा लगाने लगा.