आगजनी में गृहस्थी खाक! बहराइच DM मोनिका ने बंधाया ढांढस तो रो पड़ी महिला, सब हुए इमोशनल
Bahraich News: बहराइच जिले के जालिम नगर गांव के मोगलहन पुरवा मजरे में गुरुवार शाम अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. तेज हवा के…
ADVERTISEMENT

Bahraich News: बहराइच जिले के जालिम नगर गांव के मोगलहन पुरवा मजरे में गुरुवार शाम अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते-देखते 200 से अधिक आशियाने जलकर स्वाहा हो गए. इस घटना में ग्रामीणों की सजगता के चलते कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन इस आगजनी में उनके घर में रखी सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई. वहीं सरकारी काम में व्यस्तता के चलते डीएम मोनिका रानी गुरुवार को घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकीं. मगर आज यानी शुक्रवार को डीएम मोनिका रानी के साथ सभी आलाधिकारी घटना का जायजा लेने गांव पहुंचे.