लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद: जेई ने ली 1 लाख की रिश्वत! एंटी करप्शन यूनिट ने जाल बिछा ऐसे दबोचा, जानें

Ghaziabad News Hindi: गाजियाबाद से भ्रष्टाचार का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मेरठ की एंटी करप्शन यूनिट ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Ghaziabad News Hindi: गाजियाबाद से भ्रष्टाचार का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मेरठ की एंटी करप्शन यूनिट ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (RES) के जेई को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा हैं. आरोप है कि 17 लाख रुपए का बिल पास करने की एवज में ठेकेदार से ये रिश्वत ली गई थी. एंटी करप्शन इंस्पेक्टर की ओर से थाना कविनगर में आरोपी जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

विस्तार से जानिए पूरा मामला

यूपी समाचार: मिली जानकारी के मुताबिक, मेरठ निवासी राहुल गुप्ता ठेकेदार हैं. श्री गणेश सीमेंट एजेंसी नाम से उनकी फर्म है. इस फर्म को गाजियाबाद में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से मुख्यमंत्री आर्थिक विकास योजना के तहत नाली खड़ंजे और सड़क बनाने के ठेके मिले हुए हैं.

राहुल गुप्ता के मुताबिक, मुरादनगर क्षेत्र में उन्होंने अप्रैल महीने में कामपूरा किया था. उन्होंने दावा किया कि जिलाधिकारी द्वारा गठित गुणवत्ता कमेटी ने उनके काम की दो बार ओके रिपोर्ट भी दे दी. मगर इसके बाद भी उनका 17 लाख रुपए का एक बिल पास नहीं किया जा रहा था. ठेकेदार के आरोप के मुताबिक, जेई सुभाष चंद्र शर्मा ने इस बिल को पास कराने की एवज में उनसे 3 लाख रुपए रिश्वत मांगी. एक लाख रुपए पर बात बन गई.

एंटी करप्शन टीम ने ऐसे दबोचा

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि जेई ने गुरुवार को रिश्वत के लिए ठेकेदार को  गाजियाबाद बुलाया था. गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में विकास भवन के सामने कैंटीन में एक कुर्सी पर जेई सुभाष चंद्र शर्मा बैठे था. बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने मामले की सूचना पहले से ही एंटी करप्शन टीम को दे दी थी. वह टीम भी वहां मौजूद थी.

मिली जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार राहुल ने जैसे ही जेई को रकम थमाई, वैसे ही एंटी करप्शन यूनिट आ पहुंची और उसने जेई को दबोच लिया. टीम आरोपी जेई को कविनगर थाने में ले गई है. इस मामले को लेकर गाजियाबाद के कविनगर थाने में गिरफ्तार जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

गाजियाबाद: तंदूर में रोटी लगाने से पहले थूकता था? वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार