गाजियाबाद : घर में काम करने वाली मेड की घिनौनी हरकत, खाने में मिला रही थी पेशाब, CCTV से खुला राज
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बेहद चौंकाने और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है.
ADVERTISEMENT

ghaziabad
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बेहद चौंकाने और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एक घरेलू सहायिकारीना ने मालिक के परिवार के भोजन में पेशाब मिलाने की घिनौनी हरकत की. बता दें कि रीना उस घर में 8 वर्षों से काम कर रही थी. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार ने किचन में सीसीटीवी कैमरे लगवाए और उसमें रीना की करतूत कैद हो गई.