UPTak Baithak Logo

अमरोहा में दो कारों के बीच हुई सीधी टक्कर, बर्थडे मनाने जा रहे 4 फेमस यूट्यूबर्स की मौत

Amroha News : यूपी के अमरोहा से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. यहां देर रात दो बेकाबू कारों के बीच सीधी टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं.

ADVERTISEMENT

amroha Four YouTubers died
amroha Four YouTubers died
social share
Google CTA

Amroha News : यूपी के अमरोहा से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. यहां देर रात दो बेकाबू कारों के बीच सीधी टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं. चारों मृतक यूट्यूबर बताए जा रहे हैं जो कमेडी के लिए वीडियो बनाते थे. इस घटना के बाद के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने मृतकों को सी एचसी गजरौला भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया. उस दौरान मृतकों के परिजनों समेत पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई. वहीं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. दूसरी तरफ कानूनी प्रक्रिया जारी है.