लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा के प्राइवेट स्कूल की बस में 7 घंटे बंद रहा KG में पढ़ने वाला मासूम, कैसे हुआ ये सब एक एक बात जानिए

UKG Student Locked in Bus:नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां UKG का मासूम छात्र 7 घंटे तक स्कूल बस में बंद रहा. बस में सो जाने के कारण ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे बिना देखे बस को 25 किमी दूर यार्ड में खड़ा कर दिया जिसके बाद बच्चा अकेले पड़ा रोता रहा. लेकिन उसके आसपास वहां कोई मौजूद नहीं था.

ADVERTISEMENT

A child sleeping in school bus:सांकेतिक तस्वीर
A child sleeping in school bus:सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

UKG Student Locked in Bus: नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां UKG में पढ़ने वाला एक मासूम बच्चा करीब 7 घंटे तक स्कूल बस में ही बंद रह गया. इस दौरान बस में बच्चा अकेले रोता रहा, चिल्लाता रहा और खिड़कियां पीटता रहा. लेकिन उसकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं था. लेकिन जब बच्चे की मां उसे रिसीव करने स्कूल पहुंची तो उन्हें बताया गया कि वह आज पूरे दिन क्लास में एब्सेंट था. यह सुनते ही बच्चे की मां चौंक गई. क्योंकि उन्होंने खुद अपने बच्चे को तैयार करके स्कूल के लिए बस में बैठाया था. यह खबर सामने आते ही स्कूल में हड़कंप मच गया. इसके बाद सबने मिलकर बच्चे को खोजना शुरू किया और तब पता चला कि बच्चा बस में सो गया था. लेकिन बस में मौजूद ड्राइवर और कंडक्टर ने चेक तक नहीं किया.