लेटेस्ट न्यूज़

UP होमगार्ड भर्ती: 25 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, पेपर लीक की अफवाह फैलाने वाले 'ठगों' पर FIR

ADVERTISEMENT

UP Home Guard Recruitment: उत्तर प्रदेश में 3 दिनों तक चली होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए. पेपर लीक की अफवाह फैलाने और बायोमेट्रिक में पकड़े गए जालसाजों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है.

social share
google news

उत्तर प्रदेश में हाल ही में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न हो गई है. 25 तारीख से शुरू हुई यह परीक्षा तीन दिनों तक चली, जिसमें प्रदेश भर से लगभग 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कड़े इंतजाम किए थे, बावजूद इसके कुछ शरारती तत्वों और ठगों ने सेंधमारी की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने मुस्तैदी से नाकाम कर दिया.