अच्छे से खबर लेंगे, रोना मत... बंगाल चुनाव के बीच यूपी के IPS अजय पाल शर्मा ने TMC प्रत्याशी जहांगीर को क्यों दी चेतावनी?
IPS Ajay Pal Sharma Viral Video News: बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर IPS अजय पाल शर्मा ने फलता से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान को जनता को न धमकाने की चेतावनी दी है. सुरक्षा में नियमों के उल्लंघन पर एसपी को नोटिस दिया.
ADVERTISEMENT

IPS Ajay Pal Sharma
IPS Ajay Pal Sharma Viral Video News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के चर्चित और तेज-तर्रार IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसकी अभी खूब चर्चा है. दरअसल, बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में तैनात अजय पाल शर्मा ने टीएमसी (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जनता को डराया या धमकाया, तो 'अच्छे से खबर' ली जाएगी.