जापान के यामानाशी में हाइड्रोजन प्लांट में पहुंचे CM योगी, यूपी में भी लागू होगा क्लीन एनर्जी प्लान!
CM Yogi visits hydrogen plant in Yamanashi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानाशी में अत्याधुनिक हाइड्रोजन ऊर्जा संयंत्र का दौरा किया. उन्होंने सौर और पवन ऊर्जा से हाइड्रोजन बनाने वाली 'पावर-टू-गैस' तकनीक की जानकारी ली और इसे उत्तर प्रदेश के लिए हरित विकास का प्रभावी मॉडल बताया.
ADVERTISEMENT

CM Yogi visits hydrogen plant in Yamanashi
CM Yogi visits hydrogen plant in Yamanashi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने जापान दौरे के दौरान क्लीन एनर्जी और हरित विकास के वैश्विक मॉडल्स को करीब से देख रहे हैं. गुरुवार को मुख्यमंत्री ने यामानाशी प्रांत स्थित विश्व स्तरीय हाइड्रोजन ऊर्जा संयंत्र का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने वहां की अत्याधुनिक 'पावर-टू-गैस' (P2G) प्रणाली का निरीक्षण किया और विशेषज्ञों से तकनीकी सहयोग व कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की. यह दौरा उत्तर प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.