सपा नेता अज्जू इसहाक ने नगर आयुक्त को सबके सामने हड़काया वीडियो वायरल, बोले- लॉर्ड हो क्या तुम?
अलीगढ़ में सपा नेता अज्जू इसहाक और नगर निगम के कमिश्नर के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो वायरल हो रहा है. रेहड़ी-पटरी वालों की समस्याओं को लेकर पहुंचे सपा नेता ने अधिकारी को 'लॉर्ड' कहते हुए जमकर हड़काया.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें समाजवादी पार्टी के एक नेता अज्जू इसहाक नगर निगम के आयुक्त (कमिश्नर) को सबके सामने खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं. रेहड़ी-पटरी वालों की समस्याओं को लेकर हुए इस हंगामे के दौरान सपा नेता अजू इसहाक इतने नाराज हो गए कि उन्होंने अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'लॉर्ड' तक कह डाला.आखिर क्या था पूरा विवाद और अधिकारी ने इस पर क्या सफाई दी? आइए जानते हैं.