स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के MP वाले आश्रम के बेडरूम का वीडियो आया सामने, लक्जरी लाइफ वाले आरोपों की क्या है सच्चाई?
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर स्थित शंकराचार्य आश्रम की पड़ताल में क्या सामने आया. एमपी Tak की ग्राउंड रिपोर्ट में देखें वह कक्ष जहां ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद और अब अविमुक्तेश्वरानंद जी रहते हैं. सेवादारों और संस्कृत पाठशाला के छात्रों ने स्विमिंग पूल और लक्जरी के आरोपों को बताया झूठ.
ADVERTISEMENT
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों के बाद अब उनके अलग-अलग आश्रमों की पड़ताल शुरू हो गई. हाल ही में वाराणसी के आश्रम के बाद अब और 'यूपी TAKएमपी तक' की टीम मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर स्थित उनके आश्रम पहुंची. आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा लगाए गए 'ऐशो-आराम और स्विमिंग पूल' जैसे दावों के बीच टीम ने आश्रम के उस कक्ष और वातावरण का जायजा लिया जहां शंकराचार्य निवास करते हैं.