लेटेस्ट न्यूज़

दोनों बहनें आधी रात अपने-अपने बॉयफ्रेंड्स से बात कर रही थीं... पिता रामप्रसाद सहनी ने देखा और तब तक मारा जब तक नहीं हुई मौत!

Kushinagar Honor Killing: कुशीनगर में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेम संबंधों से नाराज पिता और दो भाइयों पर दो सगी बहनों की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है. पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पिता की तलाश जारी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Kushinagar Honor Killing
social share
Google CTA

Kushinagar Honor Killing: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सेवरही थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर अपनी ही दो जवान बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों बहनों का गांव के ही दो स्वजातीय युवकों के साथ अफेयर चल रहा था जिससे नाराज होकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया. आधी रात को दोनों बहनों को प्रेमियों से मोबाइल पर बात करते देख पिता और भाई इस कदर आगबबूला हुए कि उन्होंने डंडों से पीट-पीटकर दोनों को घर के भीतर ही ढेर कर दिया. इस मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी पिता अभी भी फरार है.