लेटेस्ट न्यूज़

इटावा: दूल्हे ने लगा रखी थी विग, वरमाला से पहले दुल्हन ने किया शादी से इनकार, खूब मचा बवाल

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. दरअसल जिले के उद्देतपुर के तुलसी मैरिज होम में मंगलवार को वरमाला से कुछ…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. दरअसल जिले के उद्देतपुर के तुलसी मैरिज होम में मंगलवार को वरमाला से कुछ देर पहले दुल्हे के बाल नकली होने जानकारी पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. बाद में कुछ देर कहासुनी के बाद कन्यापक्ष के लोग अपने गांव लौट गए. वहीं, दूल्हे के पिता ने शादी न करने की शिकायत ऊसराहार थाने में की है. हालांकि, समझौता होने पर दोनों पक्षों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की.