इटावा: होली मनाकर वृन्दावन से लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, पिता-बेटी समेत 3 की मौत
उत्तर प्रदेश के इटावा में नेशनल हाईवे पर स्थित साईं कोल्ड स्टोर के पास शनिवार तड़के लगभग चार बजे एक कार और ट्रक के बीच…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के इटावा में नेशनल हाईवे पर स्थित साईं कोल्ड स्टोर के पास शनिवार तड़के लगभग चार बजे एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. बता दें कि इस हादसे में कार सवार पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग वृंदावन से होली मनाकर वापस अपने गृह जनपद जालौन लौट रहे थे और इस दौरान ये हादसा हो गया.
