लेटेस्ट न्यूज़

मासूम के कान में लगी हुई 5 लाख की कॉक्लियर इंप्लांट डिवाइस लूटकर भागे बदमाश, क्या होती है ये?

Moradabad News: मुरादाबाद के 6 साल के मासूम के कान में लगी कॉक्लियर इंप्लांट डिवाइस को बदमाशों ने लूट लिया. डिवाइज की कीमत 5 लाख से अधिक है. घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब मासूम की मां भी उसके साथ थी. पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है.

ADVERTISEMENT

Moradabad, Moradabad News, UP News, UP Viral News, Moradabad Viral News, UP Viral News, Viral News
Moradabad
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad News) में बदमाशों ने 6 साल के मासूम बच्चे से लूटपाट कर ली. बदमाशों ने मासूम के कान में लगी कोक्लियर इंप्लांट डिवाइस लूट लिया. इस डिवाइज की कीमत 5 लाख से अधिक की बताई जा रही है. बदमाशों ने इस घटना को तब अंजाम दिया, जब मासूम अपनी मां के साथ ऑटो में बैठकर जा रहा था.