लेटेस्ट न्यूज़

बरेली: अमानवीय! शराबी युवक चखने में काट खा गए 2 पिल्लों के कान और पूंछ, दरिंदगी की हद पार

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां इंसानियत शर्मसार हुई है. आरोप है कि दो…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां इंसानियत शर्मसार हुई है. आरोप है कि दो शराबी युवकों ने कुत्ते के दो पिल्लों के साथ एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसको जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई. आरोप है कि शराबी युवकों ने दो पिल्लों में से एक का कान और दूसरे की पूंछ काट ली और उसपर नमक लगाकर उसे शराब के साथ खा लिया.

घायल पिल्लों का इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मामला सामने आने के बाद क्षेत्र के लोग सकते में आ गए हैं. पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

चखने के तौर पर किया पिल्लों का इस्तेमाल

मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना थाना फरीदपुर क्षेत्र के एसडीएम एरिया से सामने आई है. यहां दो शराबी युवकों ने कुत्ते के एक पिल्ले का पहले कान काटा और दूसरे की पूंछ काटी और फिर शराब के साथ चखने के तौर पर उसे खा गया.

इस मामले के सामने आने के बाद पीपल फॉर एनिमल संस्था के सदस्य धीरज पाठक की ओर से फरीदपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया.

एसएसपी  ने दिए जांच के आदेश

मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो वह भी सकते में आ गई. एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने फौरन मामले की जांच और कार्रवाई के आदेश दे दिए. इसी के साथ उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

बरेली: बकरा लेकर SSP ऑफिस पहुंचा शख्स, बोला-‘मेरे साथ हुआ है फ्रॉड’, की न्याय की मांग