लेटेस्ट न्यूज़

2 असलहे 9 गोली से पूरा परिवार खत्म…अमेठी हत्याकांड में आया चंदन वर्मा का नाम, अभी तक ये पता चला

UP News: अभी तक की जांच में लूट का एंगल सामने नहीं आया है. घर में लूट की वारदात को अंजाम नहीं दिया गया है. जांच में सामने आ रहा है कि हत्यारे पूरे परिवार के खात्मे के मकसद से ही आए थे और पूरे परिवार को गोली मारकर फरार हो गए.

ADVERTISEMENT

Amethi murder
Amethi murder
social share
Google CTA

UP News: अमेठी की वारदात ने पूरे उत्तर प्रदेश को हिला कर रख दिया है. यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्यारों ने पति-पत्नी और 2 मासूम बच्चों को गोलियों से मौत के घाट उतार दिया है. हमलावरों ने कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार के परिवार को निशाना बनाया है. यहां सुनील अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे. बता दें कि सुनील दलित समाज से आते थे.